खगड़िया: कोसी में बहे 4 किशोर, एक शव मिला, दूसरे की तलाश जारी - Magaine New Theme

Breaking

Sunday, 30 July 2017

खगड़िया: कोसी में बहे 4 किशोर, एक शव मिला, दूसरे की तलाश जारी


पटना, सनाउल हक़ चंचल-

मोरकाही क्षेत्र के कठौतिया घाट पर रविवार को कोसी की उपधारा में स्नान के दौरान चार किशोर बह गये। इनमें से दो की मौत हो  हो गई। दोनों ही रसौक गांव के रहने वाले थे। ग्रामीणों के सहयोग से गाजो साह के 14 बेटे वर्षीय गौरव कुमार के शव को बरामद कर लिया गया है। जबकि पूसो चौरसिया की 13 वर्षीया बेटी पूजा कुमारी की की खोजबीन जारी है।

लाश खोजने में एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का बुरा हाल है। रसौंक के गौरव कुमार व पूजा कुमारी अपने दो साथियों के साथ नहाने गए थे। नहाने के दौरान पैर फिसलने से चारो पानी में डूबने लगे। इन चारों को डूबते देख घाट पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की।

ग्रामीणों के प्रयास से राजो साह के बेटे सिकंदर कुमार व हरिलाल सदा के पुत्र दिलखुश कुमार को सही सलामत निकाल लिया गया। गौरव को भी लोगों ने नदी से निकाल लिया था, लेकिन अधिक पानी पी लेने के कारण उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने पूजा की लाश को खोजने की काफी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here