गोपालगंज में लगी भीषण आग से आधा दर्जन लोग झुलसे, 50 लाख की संपत्ति जलकर राख - Magaine New Theme

Breaking

Sunday, 16 July 2017

गोपालगंज में लगी भीषण आग से आधा दर्जन लोग झुलसे, 50 लाख की संपत्ति जलकर राख


पटना, सनाउल हक़ चंचल-

 पटना। गोपालगंज जिले के कटेया थानाक्षेत्र में एक प्रमुख हार्डवेयर व्यावसायी पप्पू बरनवाल के आवास और साथ में लगी उनकी दुकान में तड़के सुबह तीन बजे लगी भीषण से लगी  पचास लाख से अधिक की सम्पति जलकर राख हो गई ।

दुर्घटना में व्यवसायी सहित उनके परिवार के आधा दर्जन लोग भी गम्भीर रुप से झुलस गए हैं। सभी घायलों को गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी आग को बुझाने में लगी है, लेकिन लगभग पांच घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। पुलिस और प्रशासन के लोग भी मौके पर मौजूद हैं, साथ ही सुबह से ही आसपास की दुकानों को खाली कराया गया है ।आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here