संदिग्घ्द हालत में पकड़े गये युवक-युवती, ग्रामीणों ने किया ये हाल - Magaine New Theme

Breaking

Tuesday, 18 July 2017

संदिग्घ्द हालत में पकड़े गये युवक-युवती, ग्रामीणों ने किया ये हाल


पटना, सनाउल हक़ चंचल-

पटना। बिहार के वैशाली जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र बलिगांव गांव में एक मकान में लड़का-लड़की को आपत्तिजनक स्थिति में ग्रामीणों ने पकडकर बलिगांव पुलिस के हवाले कर दिया। लड़का बलिगांव का ही अमर कुमार उर्फ भोला राय बताया जाता है। जबकि लड़की पातेपुर थाना क्षेत्र के सिमरवाड़ा की बताई जाती है।

सूचना पाकर लड़की की मां ने पातेपुर थाना में अपने लड़की को गलत नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण का आरोप लगाते हुए बताया है कि उसकी बेटी  की पहचान कुछ दिनों पूर्व बलिगांव के ही अमर कुमार उर्फ भोला से हो गई थी।

सोमवार को अमर कुमार पिता ललन राय ग्राम थाना बलिगांव ने गलत नीयत से बहला-फुसलाकर उसकी पुत्री को अपने घर बलिगांव ले जाकर रख लिया। सूचना मिलने पर उसने बलिगांव पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से अपनी पुत्री को बरामद किया। लड़की पातेपुर थाना क्षेत्र की है इसलिए प्राथमिकी पातेपुर थाना में दर्ज करायी गई है।

इस मामले में पातेपुर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। लड़की को मंगलवार को मेडिकल जांच के लिये सदर अस्पताल भेजा जायेगा। जबकि लड़के को जेल भेजा जायेगा। पहचान पत्र के आधार पर लड़की की उम्र 20 साल बताई जा रही है। वहीं लड़का शादीशुदा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here