पूर्णिया के धमदाहा में पेड़ से दबकर एक महिला की मौत , एक घायल - Magaine New Theme

Breaking

Monday, 10 July 2017

पूर्णिया के धमदाहा में पेड़ से दबकर एक महिला की मौत , एक घायल


पटना, सनाउल हक़ चंचल-

 पूर्णिया में महिला की मौत पर मातम मनाते परिजन।

सोमवार की सुबह धमदाहा थानाक्षेत्र के ढोकवा मोड़ के समीप अचानक एक पुराना सूखा पेड़ के गिर जाने से धन रोपने के लिए जा रही एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

मृतक महिला का नाम सुलेखा देवी है जो ढोकवा मोड़ मुसहरी टोला के सुरेन ऋषि की पत्नि थी। जबकि इस घटना में गम्भीर रुप से घायल ननकी देवी उसी गाँव के शम्भू ऋषि कि पत्नी है। घायल ननकी देवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ढोकवा मोड़ मुसहरी टोला के सुरेन ऋषि एवं शंभू ऋषि की पत्नी धान रोपने के लिए जा रही थी कि अचानक सड़क किनारे लगे पेड़ जोर से चर- चराकर गिरने लगा।

आवाज सुन पर जब तक दोनों महिला पेड़ के चपेट से बाहर निकल पाती तब तक पेड़ आकर सुलेखा देवी एवं ननकी देवी पर गिर गया। सुलेखा देवी पेड़ के बीचों-बीच आ गई जिस कारण उसकी मौत तुरंत हो गई। जबकि ननकी देवी को गंभीर रूप से चोट आई है। घटना की खबर सुनकर अनुमंडल पदाधिकारी पवन कुमार मंडल बीडीयो नवल किशोर ठाकुर, सीओ अमर कुमार राय एवं पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष अनमोल कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए हैं ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here