बिहार: सासाराम में तालाब में डूबकर चार बच्चों की मौत - Magaine New Theme

Breaking

Thursday, 13 July 2017

बिहार: सासाराम में तालाब में डूबकर चार बच्चों की मौत


पटना, सनाउल हक़ चंचल-

 पटना। बिहार के सासाराम जिले में आज सुबह चार बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। चारों बच्चे तालाब में नहा रहे थे और नहाने के दौरान डूबकर उनकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक सासाराम जिले के गौरसिंघी इलाके के रहने वाले ये बच्चे एसपी जैन के बगल में स्थित पोखर में नहाने गए थे और पानी में खेल रहे थे इसी दौरान एक-एक कर चारों बच्चे  डूब गए। उनके शव तालाब से निकाले जा चुके हैं। अभीतक बच्चों की पहचान नहीं हो पाई है।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही तालाब के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई है। लोगों के मुताबिक बारिश की वजह से तालाब लबालब भरा हुआ है और ये बच्चे इसी वजह से डूब गए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here