युवक के जान लेने के लिए भीड़ थी बेकाबू,बचाकर ले गई पुलिस, फिर हो गई हादसे में मौत - Magaine New Theme

Breaking

Thursday, 13 July 2017

युवक के जान लेने के लिए भीड़ थी बेकाबू,बचाकर ले गई पुलिस, फिर हो गई हादसे में मौत


पटना, सनाउल हक़ चंचल-

मोतिहारी। चोरी के आरोप में युवक को भीड़ ने पुलिस के सामने ही बेरहमी से पिटाई की। युवक को जान से मारने के लिए भीड़ उसके उपर टुट पड़ी थी। इस दौरान जान तो बच गई, लेकिन युवक के भागने के दौरान हाइवे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। घटना बिहार के मोतिहारी के बलुआ चौक की है। पुलिस हिरासत से भागा था युवक...

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पुलिस ने भीड़ से बचाकर बाइक से लेकर थाना जा रही थी।

इस दौरान युवक पुलिस के डर से बाइक से कूदकर भाग गया।

बुधवार रात हाइवे पर भागने के दौरान ट्रक ने युवक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

घर में युवक घुसा था चोरी करने
बताया जा रहा है कि युवक चोरी करने के लिए घर में घुस रहा था। तभी लोगों की नजर उस पर पड़ गई।
उसके बाद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। तो वह पागलों की तरह हरकत करते लगा और पथराव करने लगा।
छत पर रखा हुआ बोतल लोगों पर फेंकने लगा। उसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी। दोनों तरफ से घंटों पथराव होता रहा था।
नीचे उतारते ही हिंसक हो गई भीड़
इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस पहुंची और लोगों के कब्जे से युवक को मुक्त कराया।
पुलिस जब युवक को ले जाने लगी तो भीड़ और बेकाबू हो गई। ऑटो से ले जाने लगी तो लोग रोकने लगे।
इस दौरान लोगों ऑटो में घुसकर उसकी पिटाई करने लगे। फिर पुलिस बाइक लेकर गई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here