अपराधियों ने दवा विक्रेता को मारी गोली - Magaine New Theme

Breaking

Sunday, 9 July 2017

अपराधियों ने दवा विक्रेता को मारी गोली


पूर्वी चंपारण, ताज़ा हाल । बलुआ बाजार स्थित राज ड्रग्स के मालिक बीरू जायसवाल को अपराधियों ने गोली मारी। पीड़ित जायसवाल का इलाज़ एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

मौके बारदात की जगह पर पहुँचे नाका प्रभारी धीरज श्रीवास्तव ने ताज़ा हाल के प्रतिनिधि को बताया कि दवा विक्रेता वीरू जायसवाल प्रतिदिन की तरह अपना दुकान बंद कर आज़ाद नगर अपने आवास पर जा रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल पर तीन सवार अपराधियों ने 7.6 एमएम की पिस्टल से गोली चला दी। गोली पीड़ित के बाएं पैर में लगा है, जबकि दूसरी फ़ायर में गिरने के कारण बच गए।

बता दें कि वारदात के जगह मिली खाली कारतूस को देखने से वारदात में प्रयोग की गई पिस्टल लाइसेंसी पिस्टल लगती है। घटना की जगह पीड़ित का डिस्कवर मोटरसाइकिल गिरी हुई पायी गयी, उठाने पर उसके नीचे से 7.6mm की खाली कारतूस बरामद की गई, जबकि अपराधी मोटरसाइकिल सहीत भागने में सफल रहे। अभी घटना का कारण व अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here