कुत्ते ने अपनी जान देकर दर्जनों जवान को दी नई जिंदगी, जानिए पूरा मामला - Magaine New Theme

Breaking

Friday, 14 July 2017

कुत्ते ने अपनी जान देकर दर्जनों जवान को दी नई जिंदगी, जानिए पूरा मामला


पटना, सनाउल हक़ चंचल-

पटना। कहा जाता है कि कुत्‍ता एक वफादार जानवर होता है। वक्‍त अाने पर अपनी जान देकर उसने अपनी वफादारी साबित की है। बिहार में एक कुत्‍ते ने इसी तरह अपनी जान देकर दर्जनों जवानों को नई जिंदगी दी।

मामला बिहार के शेखपुरा जिले के पुलिस लाइन का है, जहां एक पालतू कुत्ते ने बफादारी की कीमत अपनी जान गवां कर पूरी की। इस पालतू कुत्ते ने अपनी जान देकर पुलिस लाइन के बैरक में सोए दर्जनों जवान की जान बचाई।

दरअसल में गुरुवार की रात एक विशाल नाग सांप पुलिस लाइन की बैरक में घुस रहा था। बैरक में घुस रहे इस नाग से यह वफादार कुत्ता भिड़ गया। अपनी वफादारी निभाने में कुत्ते ने अपनी जान तो दी ही। लेकिन कुत्ते ने विषैले नाग को भी मार डाला। इसका पता पुलिस लाइन के जवानों को शुक्रवार की सुबह तब लगा। जब लोग जागने के बाद देखा कि बैरक के बाहर पालतू कुत्ता तथा उसके पास ही एक विशाल नाग सांप मरा पड़ा हुआ है।

इस बाबत शेखपुरा पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष अवध स्नेही तथा मंत्री अरबिंद सिंह ने बताया कि कुत्ते  के शरीर पर नाग सांप के काटने के सात निशान पाये गए। वहीँ बगल में मरे पड़े विशाल नाग के शरीर पर भी कई स्थानों पर कुत्ते के हमले के निशान पाए गए। बाद में शुक्रवार को पुलिस लाइन के जवानों ने सामूहिक रूप से इस वफादार कुत्ते की लाश को मिट्टी में दफन कर दिया।

पुलिस मेंस एसोशियेशन के अध्यक्ष अवध स्नेही ने बताया कि कुत्ते की इस वफादारी की वजह से रात में बैरक में सोए पुलिस जवानों की जान सांप से बच गई। अवध स्नेही ने बताया कि शेखपुरा पुलिस लाइन की स्थिति इतनी विकट है कि यहां रहने वाले जवानों को बारहों महीने खतरा झेलना पड़ता है। बरसात के मौसम में तो यह परेशानी और भी बढ़ जाती है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here