बिहार: जमुई में नक्सलियों ने पत्थर से कूंचकर तीन लोगों की हत्या की - Magaine New Theme

Breaking

Thursday, 13 July 2017

बिहार: जमुई में नक्सलियों ने पत्थर से कूंचकर तीन लोगों की हत्या की


पटना, सनाउल हक़ चंचल-

जमुई। जिले के बरहट थानाक्षेत्र स्थित डैम के पास से शुक्रवार की अहले सुबह पुलिस ने एक महिला व दो पुरूष का शव बरामद किया गया। शव के समीप से नक्सली पर्चा भी बरामद हुआ है। नक्सलियों ने तीनों की पत्थर से बुरी तरह कुचलकर हत्या की है।

तीनों मृतकों के शव अलग-अलग जगहों से बरामद किए गए हैं। पुरुष का शव सामुदायिक भवन से बरामद हुआ है और बालक व महिला का शव पास के ही नहर के पास से बरामद हुआ है। तीनों की हत्या पत्थर से कूंचकर की गई है, शव के पास से ही नक्सली पर्चा भी बरामद हुआ है। पुलिस को आशंका है कि नक्सलियों ने बदला लेने के लिए तीनों की हत्या की है।

नक्सलियों द्वारा छोड़े गए पर्चे में तीनों मृतकों के नाम, शिव कोडा, बजरंगी कोडा मीना देवी लिखा हुआ है। इसके अलावे लिखा गया है कि इन तीनों को मौत की सजा दी गई है। पुलिस शव की शिनाख्त करने में  जुटी है। एसपी ने जानकारी दी है कि सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। इनकी पहचान कुमतरी गांव के निवासी के रुप में की गई है। साथ ही बताया कि आपसी रंजिश में नक्सलियों ने इनकी हत्या की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here