दुर्घटना में पैक्स अध्यक्ष के पिता की मौत - Magaine New Theme

Breaking

Tuesday, 11 July 2017

दुर्घटना में पैक्स अध्यक्ष के पिता की मौत


हरसिद्धि। मोतिहारी। बेतिया-छपवा रोड NH 28 B में पिपरा चौक के पास टेम्पो व कार की दुर्घटना में पानापुर रंजीता के कोबेया निवासी काशी प्रसाद की मौत मंगलवार को हो गई। ये पैक्स अध्यक्ष अरुण प्रसाद के पिता हैं। घटना के वक्त वे कार से बेतिया इलाज कराने जा रहे थे। वहीं गम्भीर रूप से घायल मृतक के पुत्र सत्येंद्र कुमार को इलाज के लिए मोतिहारी भेजा गया है। श्री प्रसाद के निधन पर जिप पति मंटू सिंह, राजद के प्रखंड अध्यक्ष नागेन्द्र राम, श्रीकांत सौरभ, राजेश सिंह, हरसिद्धि युवा मंच के राकेश कुमार आदि ने संवेदना जताई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here