सास ने अपने प्रेमी से करवाया बहू का दुष्कर्म, दुबारा बोली तो बहू ने किया एेसा - Magaine New Theme

Breaking

Monday, 10 July 2017

सास ने अपने प्रेमी से करवाया बहू का दुष्कर्म, दुबारा बोली तो बहू ने किया एेसा


पटना, सनाउल हक़ चंचल-

पटना । सास के प्रेमी की बुरी नजर उसकी बहू पर थी और वह उसे अपना शिकार बनाना चाहता था। उसने इसके लिए सास को झांसे में ले लिया। सास ने एक दिन बहू को कमरे में बुलाया, उसके साथ अपने प्रेमी को बंद कर दिया और कहा जो करना हो करो।

बहू चीखती-चिल्लाती रही, बचाने की गुहार लगाती रही लेकिन सास ने उसकी एक ना सुनी। प्रेमी उसे नोचता रहा और सास बाहर हंसती रही। कमरे का दरवाजा खोलकर सास घुसी और प्रेमी के साथ बहू को धमकी देते हुए कहा कि मुंह खोलेगी तो तुझे ही बदचलन साबित कर दूंगी।

बहू की चुप्पी से प्रेमी का मनोबल बढ़ गया और उसने एक दिन फिर अपनी प्रेमिका से बहू की मांग की। सास फिर तैयार हो गई, जैसे ही सास ने बहू को कमरे में बुलाया उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया तो पास-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों की भीड़ देखते ही डर के मारे प्रेमी भाग खड़ा हुआ।

घटना बेगूसराय जिले के नावकोठी प्रखंड की है। पीड़िता ने अपनी सास और उसके प्रेमी के खिलाफ थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष पूनम सिन्हा ने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि उसकी सास का आरोपित संजय साह के साथ अवैध संबंध है।

पीड़िता ने कहा कि सास के उकसावे पर ही संजय साह ने 6 माह पूर्व उसके साथ रेप किया था और उसने दुबारा एेसी मांग की थी। थानाध्यक्ष पूनम सिन्हा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here