जिले का कुख्यात बच्चन यादव नाटकीय ढंग से गिरफ्तार - Magaine New Theme

Breaking

Friday, 14 July 2017

जिले का कुख्यात बच्चन यादव नाटकीय ढंग से गिरफ्तार


पटना, सनाउल हक़ चंचल-

पटना । शेखपुरा जिले का कुख्यात अपराधी बच्चन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्चन यादव को पुलिस ने बड़े ही योजनाबद्ध तरीके से अपना जाल फैलाकर फंसाया। बच्चन यादव की गिऱफ्तारी गुरुवार की शाम कोर्ट परिसर के बाहर से पुलिस ने की। बच्चन की गिऱफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसपी ने बताया कि उसे एक ट्रक कपड़ा लूट कांड में पकड़ा गया है। बच्चन को यहां जरुरी पूछताछ के बाद पटना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। दो महीने पुराने इस कपड़ा लूट कांड को लेकर पटना जिला के बाढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज है। बताया गया कि बच्चन यादव जिला के अरियरी थाना के तेलडीह गांव का रहने वाला है तथा पहले से यह हत्या सहित कई अन्य तरह के संगीन मामलों का भी अभियुक्त है। बताया गया कि एक ट्रक कपड़ा लूट के मामले में बच्चन यादव पिछले लंबे समय से पुलिस की रडार पर था। बताया गया कि बच्चन यादव गुरुवार को अपने निजी काम से शेखपुरा कोर्ट आया हुआ था। इसी दौरान किसी मुखबीर ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना के बाद एसपी ने कई थानों के एसएचओ की एक टीम बनाकर उन्हें सादे लिबास में कोर्ट परिसर से बाहर लगा दिया। इसमें शेखपुरा,चेवाड़ा तथा सिरारी के भी पुलिस अफसर शामिल थे। बताया गया कि कोर्ट परिसर से बाहर निकलते ही सादे लिबास में तैनात पुलिस ने बच्चन यादव को दबोच लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here