समाज को जगाने में पत्रकारों की भूमिका अहम: राधामोहन - Magaine New Theme

Breaking

Saturday, 8 July 2017

समाज को जगाने में पत्रकारों की भूमिका अहम: राधामोहन


चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के अवसर पर आईएमजेयू के तत्वावधान में चम्पारण प्रेस क्लब द्वारा आयोजित सेमिनार का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह तथा बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के प्रथम दिन विश्व शांति और महात्मा गांधी विषय पर आयोजित सेमिनार में कृषि मंत्री श्री सिंह ने कहा कि गांधी के सपनों को साकार करना चाहते हैं। जन-जन का विकास करना चाहते हैं तो शांति उसकी पहली कसौटी है। शांति होगी। सबका साथ होगा तब सबका विकास होगा। देश की इकावन प्रतिशत आबादी खेती पर निर्भर है और हमारी नयी योजनाओं व अभियानों को उनलोगों तक पहुंचाने में पत्रकार काफी मदद कर सकते हैं। वहीं बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कहा कि चंपारण से 1917 में उठी आवाज इतनी बुलंद हुई कि अंग्रेजों को भारत छोड़ कर जाना पड़ा।

आज के दौर में विश्व शांति और महात्मा गांधी बड़ा मौजू हैं। चंपारण के पहले पत्रकार पीर मोहम्मद मुनीर का जिक्र करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वे देवनागरी में किसानों की व्यथा को लिख कर देश के कई पत्र पत्रिकाओं में देते थे। जिसकी बदौलत चंपारण के व्यथा से लोग अवगत हो पाते थे। तत्कालीन पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी से गांधी जी के बारे में सुन कर राजकुमार शुक्ल ने संकल्प लिया कि गांधी जी को वह चंपारण लाएंगे। गांधी जी आये चंपारण सत्याग्रह की शुरूआत हुई। अध्यक्षता चंद्रभूषण पाण्डेय तथा संचालन डॉ. (प्रो.)अरुण कुमार ने किया। मौके पर विधायक प्रमोद कुमार, श्यामबाबू प्रसाद यादव, एमएलसी बबलू गुप्ता, डीएम अनुपम कुमार, बजरंगी नारायण ठाकुर, प्रो.शोभाकांत चौधरी, योगेन्द्र नाथ शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार संतोष भारतीय, पत्रकार सरोज सिंह, सुधांशु रंजन, सुनील कुमार सिंह, शैलेश तिवारी, धीरेंद्र कुमार, अरुण शर्मा, अनिल मिश्रा, रंजन प्रियदर्शी, आनंद वर्द्धन, जदयू जिलाध्यक्ष भुवन पटेल आदि थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here