इंजीनियरिंग के छात्र को शादीशुदा महिला से हुआ प्यार, घर से ले भागा - Magaine New Theme

Breaking

Friday, 14 July 2017

इंजीनियरिंग के छात्र को शादीशुदा महिला से हुआ प्यार, घर से ले भागा


पटना, सनाउल हक़ चंचल-

पटना। इंजीनियरिंग के सेकेंड इयर में पढ़नेवाले एक छात्र आदित्य को 28 वर्षीया शादीशुदा महिला से प्यार हो गया और वह उस महिला के प्यार में इस कदर दीवाना हुआ कि उसे अपना बनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर किशनगंज से उसका अपहरण कर लिया और अपने दोस्त के घर पटना ले आ गया।

किशनगंज और रूपसपुर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर महिला को बरामद कर लिया है और आदित्य के साथ उसके दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है। महिला का इलाज फिलहाल किशनगंज के सदर अस्पताल में चल रहा है।

आदित्य किशनगंज के एक इंजीनियरिंग कालेज में सेकेंड ईयर का छात्र है और मुंगेर का रहने वाला है। वहीं उसके दोस्त अंकित खगड़िया का रहनेवाला है, रूपेश मुंगेर और अमन पटना के रहने वाले हैं।

पुलिस को महिला ने बताया कि आदित्य ने नशे की गोली खिलाकर उसका किशनगंज के लाइन मुहल्ले से अपहरण किया था। इसके बाद अपने साथियों की मदद से उसे वह पटना ले आया था। पटना में रह रहे अपने मित्र अमन की मदद से उसने उस महिला को एक लॉज में रखा था।

उसने बताया कि लॉज के पास ही रह रही एक अन्य महिला संदेह होने पर उसके कमरे में गई और उक्त महिला से बातचीत की। इसके बाद उस महिला ने मोबाइल पर अपहृत महिला को अपने पति से बात करवाई।

पुलिस ने बताया कि पत्नी से बात होने के बाद उसके पति ने किशनगंज पुलिस को सूचना दी और फिर मामले का खुलासा हुआ। किशनगंज सदर थाना के एएसआई और केस के आईओ रंजन कुमार ने बताया कि महिला को नशीला पदार्थ सुघां दिया गया है। महिला पर अब भी इसका असर है। साजिश रचने वाले लड़कों से पूछताछ की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here