पति ने पहले काटा पत्नी का गला, फिर की खुदकुशी की कोशिश, दोनों की हालत गंभीर - Magaine New Theme

Breaking

Friday, 30 June 2017

पति ने पहले काटा पत्नी का गला, फिर की खुदकुशी की कोशिश, दोनों की हालत गंभीर

पटना, सनाउल हक़ चंचल
बिहार के कैमूर जिले के मुकेश पाल ने गुरुवार रात को साथ सो रही पत्नी सोनी देवी की गला काटकर हत्या करने की कोशिश की। इसके बाद खुद को भी चाकू से गोद लिया। गला काटे जाने पर सोनी चिल्लाने लगी तो घर के लोग नींद से जगे और दोनों को हॉस्पिटल पहुंचाया। ब्लेड से काट दिया पत्नी का गला...
घटना कैमूर के टोडी गांव की है। प्रभु पाल के 25 साल के बेटे मुकेश पाल की 23 साल की सोनी देवी से शादी हुई थी।
पिछले कई दिनों से मुकेश पारिवारिक विवाद के चलते परेशान था। इस परेशानी के चलते मुकेश ने पत्नी की हत्या और अपनी जान देने का फैसला कर लिया।
गुरुवार रात को वह अपने प्लान के अनुसार चाकू और ब्लेड लेकर सोया था। रात में जैसे ही घर से सभी लोग सो गए मुकेश उठा और ब्लेड से सोनी का गला काटने लगा।
दरवाजा काटकर घुसे घर के लोग

गला कटते ही सोनी चिल्लाने लगी। इसके बाद मुकेश ने चाकू उठाया और अपने शरीर में घोंप लिया। दोनों के शरीर से तेजी से खून बहने लगा।
दूसरी ओर सोनी का आवाज सुन घर के लोग नींद से जग चुके थे। उन्होंने गेट खोलने की कोशिश की, लेकिन वह अंदर से बंद था। सोनी गेट नहीं खोल पा रही थी।

इसके बाद घर के लोगों ने कुल्हाड़ी से रूम के गेट को काट दिया और अंदर घुसे तो पाया कि मुकेश और सोनी दोनों लहूलुहान हैं। सोनी का गला कई जगह से कटा हुआ था।

परिजनों ने इलाज के लिए दोनों को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here