नशा खुरानी गिरोह के हुए शिकार रेल यात्री की हुयी मौत - Magaine New Theme

Breaking

Monday, 26 June 2017

नशा खुरानी गिरोह के हुए शिकार रेल यात्री की हुयी मौत

पटना,सनाउल हक़ चंचल
बेगूसराय(बिहार):-बेगूसराय के तेघरा थाना के तहत बरौनी पंचायत 2 वार्ड नंबर 8 स्थित रेलवे लाइन के बगल खेत में एक युवक की लाश को तेघरा थाना पुलिस ने बरामद किया है। लाश के पास से हुयी बरामद आई कार्ड, सर्विस कार्ड से पता चला है कि  मृतक सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी क़रीब 33 वर्षीय सुभाषचंद्र के रूप में पहचान हुयी है। मृतक जी आर  पी का फोर्थ ग्रेड का जवान था। मृतक के पास से नौगछिया से अम्बाला केंट तक का टिकट बरामद हुआ है। मौके पर मौजूद बरौनी 2 की सरपंच पति निरंजन सिंह, सामाजिक वर्कर दीपक सिंह तथा स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक दिनभर नशा की हालत में इधर उद्गार भटकता हुआ नजर आया और दिन के क़रीब 2 बजे उसने दम तोड़ दिया। लोगों ने बताया की मृतक नशा खुरानी गिरोह का शिकार हो गया था, जो अपना दिमागी संतुलन खो दिया था और बेहोशी की हालत में भटक रहा था। तेघरा थाना पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गयी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here