बिहार: नीतीश कुमार की कैबिनेट का विस्तार आज, ये हैं संभावित नाम... - Magaine New Theme

Breaking

Saturday, 29 July 2017

बिहार: नीतीश कुमार की कैबिनेट का विस्तार आज, ये हैं संभावित नाम...


पटना, सनाउल हक़ चंचल-

बिहार में जेडीयू और भाजपा गठबंधन की नई सरकार का आज तीन बजे विस्तार किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में 16 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। खबरों के मुताबिक जेडीयू कोटे से 7 विधायक मंत्री बनेंगे। भाजपा के कोटे से 5 और अन्य दलों के 4 विधायक शामिल होंगे।

आपको बता दें कि शुक्रवार को बिहार विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया था जिसमें नई सरकार विश्वास मत हासिल करना था। नीतीश कुमार विधानसभा में बहुमत हासिल करने में सफल रहे थे।

मीडिया के हवाले से नई सरकार में मंत्री पद ग्रहण करने वाले नेताओं की एक लिस्ट सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो नई सरकार में इन नेताओं को मंत्रिमंडल मिल सकते हैं।

नीतीश कैबिनेट में ये हो सकते हैं मंत्री

-HAM के अध्यक्ष जीतनराम मांझी

भारतीय जनता पार्टी से

-नंदकिशोर यादव

-डॉ। प्रेम कुमार

-मंगल पांडेय

-रजनीश कुमार

-ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू

-रामप्रीत पासवान

जनता दल यूनाइटेड से

-विजेंदर प्रसाद यादव

-ललन सिंह

-लेसी सिंह

-श्रवण कुमार

-जय कुमार सिंह

-खुर्शीद अहमद

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here