बदमाशों ने किसान को मारी गोली, जख्मी - Magaine New Theme

Breaking

Friday, 7 July 2017

बदमाशों ने किसान को मारी गोली, जख्मी


पटना, सनाउल हक़ चंचल-

बेगूसराय। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में बेखौफ बदमाशों ने विधि व्यवस्था को धता बताते हुए शुक्रवार को शाम एक किसान को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी किसान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी रामइकबाल ¨सह के पुत्र नवीन ¨सह बताए गए हैं। बदमाशों ने नवीन ¨सह के बाएं हाथ में गोली मारकर जख्मी किया है।

मिली जानकारी के अनुसार नवीन ¨सह अपने घर में बैठे थे। इसीक्रम में दो बाइक पर सवार चार सशस्त्र बदमाश उनके घर पर आ पहुंचे। बदमाशों ने उनके ऊपर फाय¨रग कर दी। इससे गोली उनके बाएं हाथ में लग गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग बदमाशों को पकड़ने दौड़े। यह देख बदमाशों ने करीब सात राउंड हवाई फाय¨रग की और मौके से फरार हो गए। परिजन ने उन्हें इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजय कुमार झा ने बताया कि नवीन ¨सह को होश नहीं आया है। जिसके कारण उनका बयान नहीं लिया जा सका है। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। शीघ्र ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here