बारात जाने की थी तैय्यारी, दूल्हे को किडनैप कर ले गया दुल्हन का प्रेमी - Magaine New Theme

Breaking

Saturday, 1 July 2017

बारात जाने की थी तैय्यारी, दूल्हे को किडनैप कर ले गया दुल्हन का प्रेमी

पटना, सनाउल हक़ चंचल
गया. बारात रवाना होने से कुछ घंटे पहले दूल्हे का अपहरण होने का मामला सामने आया है। दूल्हे के परिजनों ने होने वाली दुल्हन के प्रेमी पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शादी के दिन ही हो गया किडनैप...
यह घटना बिहार के गया जिले के रौशनगंज थाना के नोकादिह गांव की है।
पप्पू कुमार की शादी कुछ दिन पहले ही सिरसा गांव की काजल कुमारी से तय हुई थी। 30 जून को बारात जाने वाली थी, लेकिन सुबह ही दूल्हे को अगवा कर लिया गया।
पप्पू को सुबह चार बजे किसी ने फोन कर पास के गांव पनाही में बुलाया। पप्पू वहां एक साथी के साथ पहुंचा।
बाइक सवार दो युवक पास आए और हथियार का डर दिखाकर पप्पू को अपनी बाइक पर बिठाया और उसे अगवा कर ले गए। पप्पू ने साथी ने घर आकर सारी बात बताई।
गांव के एक लड़के से प्यार करती थी दुल्हन
पप्पू के परिजनों का आरोप है कि उसके बेटे को होने वाली दुल्हन ने अपने प्रेमी से अगवा कराया है।
काजल का अपने गांव के एक लड़के से प्रेम संबंध था। वह उसी से शादी करना चाहती थी, लेकिन घरवालों ने कहीं और विवाह तय कर दिया था।
पप्पू को अपनी होने वाली पत्नी की प्रेम कहानी का पता था। इसके बाद भी वह शादी करना चाहता था।
पप्पू की मां ने कहा कि पप्पू एक बार काजल से मिलने गया था तो गांव के लड़कों ने उससे शादी करने से मना किया था। पप्पू ने इनकार किया तो लड़कों ने उसकी पिटाई भी की थी।
पप्पू के पिता वीरेंद्र प्रसाद ने रौशनगंज थाने में अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई है।
रौशनगंज थाना प्रभारी अमरदीप कुमार ने बताया कि पप्पू के फोन का कॉल रिकॉर्ड निकाला गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here