18 बोरा यूरिया खाद बरामद,एक गिरफ्तार - Magaine New Theme

Breaking

Monday, 17 July 2017

18 बोरा यूरिया खाद बरामद,एक गिरफ्तार



रामगढ़वा/मुकेश कुमार

पूर्वी चम्पारण(रामगढ़वा):-रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बेला गाँव के निवासी-सुरज साह के दुकान से 18 बोरा यूरिया खाद बरामद हुआ।स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात्री  में छापामारी की,छापेमारी के दौरान पुलिस अवैध रुप से बेचे जा रहे 18 बोरा यूरिया खाद एंव 25 ग्राम गांजा के साथ तस्कर दुकानदार सुरज साह को गिरफ्तार किया,साथ ही उक्त दुकान को शील कर दिया।तत्पश्चात पुलिस ने इसकी सूचना प्रखंड कृषि पदाधिकारी-राजीव कुमार रंजन को दी। राजीव कुमार ने रविवार संध्या में थाना पहुँच कर खाद को जाँच पड़ताल किये। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी की कारवायी जारी थी।इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष-राजेश कुमार ने दी केश न०136/17दर्ज कर आज न्यायिक हिरासत में भेज दी गयी हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here