पुलिस ने विदेशी शराब की होम डिलेवरी करने वाले को किया गिरफ्तार - Magaine New Theme

Breaking

Monday, 17 July 2017

पुलिस ने विदेशी शराब की होम डिलेवरी करने वाले को किया गिरफ्तार

भूषण कुमार/दलसिंहसराय,समस्तीपुर

दलसिंहसराय थाने की पुलिस ने विदेशी शराब की होम डिलेवरी करने जा रहे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक को एक बोतल रॉयल स्टेज 750 एमएल,एवं एक बोतल 180ml शराब, के साथ गिरफ्तार कर लिया ।
प्रेस कांफ्रेन्स कर DSP संतोष कुमार ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर शराब के ऑडर मिलने पर होम डिलेवरी के लिए जा रहे दो बोतल विदेशी शराब के साथ पाड़ निवासी प्रशांत कुमार और सत्यनारायण महतो को गिरफ्तार कर लिया ।

वही आज सोमवार को शहर के IB रोड में दिल्ली एवं हरियाणा से ला कर शराब मुहैया कराने वाले दो कारोबारी राज़ कुमार पिता राम उदित घर वसंत बिहार बहादुरगढ़ जिला झज्झर हरियाणा ,और रूपेश कुमार पिता रमेश सिंह घर बनूवा थाना डिभरी जिला औरंगाबाद ,को रंगे हाथ 6 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया ।
इस संबंध में संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार प्रशान्त कुमार दलसिंहसराय थाना काण्ड संख्या 167/17 में पूर्व से वांछित हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here