बालू उठाव को लेकर मुखिया पर एफआईआर दर्ज - Magaine New Theme

Breaking

Monday, 17 July 2017

बालू उठाव को लेकर मुखिया पर एफआईआर दर्ज


अवध भारती/नवादा

नवादा :- कादिरगंज के सोनू बिगहा निवासी और पौरा पंचायत के मुखिया ममता देवी के पति श्रवण कुमार उर्फ श्रवण मुखिया पर अनर्गल तरीके से बालू उठाने तथा अपने ईंट भट्ठा पर लगभग 2000 ट्रैक्टर बालू एकत्र कर 5 गुणा अधिक कीमत पर बेचने का आरोप लगाया था! श्रवण मुखिया पर दंगा करवाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है! खनन विभाग के सहायक निदेशक प्रमोद कुमार ने प्राप्त दोनों शिकायत पत्रों की जांच की ज़िम्मेवारी दी!
शिकायतों की जांच के बाद सहायक खनन निदेशक के आदेश पर खनन विभाग के इंस्पेक्टर ने मुखिया पति श्रवण कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कादिरगंज ओपी में आवेदन दिया है!
श्रवण मुखिया पर अवैध रूप से बालू स्टॉक कर बेचने की शिकायत खनन विभाग ने भी एफआईआर में की है!

           
             

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here