शादी की तैयारी कर रही थी फैमिली, BF से साथ लड़की गई थाने और कही ये बात - Magaine New Theme

Breaking

Sunday, 9 July 2017

शादी की तैयारी कर रही थी फैमिली, BF से साथ लड़की गई थाने और कही ये बात


पटना, सनाउल हक़ चंचल-

नालंदा के हरनौत में एक तरफ घरवाले शादी की तैयारी में जुटे थे। दूसरी तरफ लड़की ने थाने में प्रेमी के साथ शादी रचा ली। यहां के रहने वाले ओम प्रकाश सेन की 22 साल की बेटी शिल्पी कुमारी ने उसी गांव के रहने वाले सुरेश चौधरी के 24 साल के बेटे रवींद्र कुमार से रविवार को थाने में लिखित आवेदन देकर शादी कर ली। कई साल से चल रहा था अफेयर...


- जानकारी के मुताबिक, शिल्पी और रवींद्र कुमार का घर आसपास में ही है। दोनों के बीच कई वर्षों से अफेयर चल रहा था।

- लड़की की फैमिली को इसकी जानकारी हुई तो वह अपनी बेटी शिल्पी की शादी दूसरी जगह करने की तैयारी में लग गए।

- लड़की ने इस बात की जानकारी लड़के को दी। इसके बाद दोनों भागकर हरनौत थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया।



पुलिस ने थाना में करवा दी शादी



- थानाध्यक्ष संजय कुमार ने दोनों पक्षों के गार्जियन को थाने बुलाया और फैमिली के सपोर्ट से थाने में शादी करवा दी।

- थानाध्यक्ष ने बताया कि यदि लड़का-लड़की बालिग हैं तो खुद का निर्णय ले सकते हैं।

- उधर, लड़की की मां काफी गुस्से में थी। वह लड़के के भाई पर जमकर बरसे और जूते से हमला कर दिया।

- थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर नवविवाहित जोड़े को घर भेज दिया।

- लड़का के पिता सुरेश चौधरी ने कहा कि थाने में लिखित आवेदन के साथ शादी होने के बाद अब हिंदू रीति रिवाज से मंदिर में शादी की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here