हाथों में मेहंदी लगाए दूल्हे का इंतजार करती रही दुल्हन, दूल्हा फैमिली साथ फरार - Magaine New Theme

Breaking

Sunday, 9 July 2017

हाथों में मेहंदी लगाए दूल्हे का इंतजार करती रही दुल्हन, दूल्हा फैमिली साथ फरार


पटना, सनाउल हक़ चंचल-

बिहार । जगदीशपुर थाना एरिया के नगर के वार्ड नंबर 16 में रविवार को अजीबोगरीब मामला सामने आया। अपने हाथों में मेहंदी रचाए दुल्हन अपने होने वाले शौहर के इंतजार में पलकें बिछाये बैठी रही। दूल्हे का इंतजार करते-करते सुबह से शाम हो गई, लेकिन दुल्हे का कोई अतापता नहीं था।

लड़की के परिजनों ने अपने सभी सगे संबंधियों को शादी समारोह में आने का निमंत्रण दिया था। लोग तय समय पर शादी समारोह में भाग लेने के लिये द्वार पर भी आने लगे थे, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब दूल्हे पक्ष के तरफ से कोई नही आया तो लड़की पक्ष वालों की बेचैनी बढ़ गयी। इसके बाद आनन फानन में दूल्हे के मोबाइल पर जब कॉल किया गया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। थक हार कर लड़की के परिजन व अन्य लोग मामले की सूचना पुलिस को दी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जगदीशपुर पुलिस नगर के बिशेन टोला स्थित दूल्हे के घर पर पहुंची तो दूल्हा समेत उसके घर के सभी परिजन गायब थे। घर में महज एक बुढ़ी औरत मौजूद थी। बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग में जगदीशपुर के वार्ड नं- 11 स्थित मुहल्ला बिशेन टोला के रहने वाले एक युवक की शादी नगर के ही वार्ड संख्या-16 की रहने वाली एक युवती से होनी तय हुई थी। रविवार को तय तिथि पर लड़की के परिजनों ने निकाह के सारे इंतजाम किये थे, लेकिन दूल्हा मोबाइल बंद कर फरार हो गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here