विवाहिता प्रेमिका से घर में मिलने पहुंचा था प्रेमी, पकड़ा फिरखूंटे से बांधकर पीटा - Magaine New Theme

Breaking

Sunday, 9 July 2017

विवाहिता प्रेमिका से घर में मिलने पहुंचा था प्रेमी, पकड़ा फिरखूंटे से बांधकर पीटा


पटना, सनाउल हक़ चंचल-

कटिहार। फलका में रविवार की शाम आठ बजे एक प्रेमी अपने विवाहित प्रेमिका से मिलने उसके घर पर पहुंचा। इसी दौरान उसे विवाहिता के परिजन व ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे खूंटे से बांध कर पीटा गया। बाद में स्थानीय पुलिस के हवाले उसे किया गया। पिटाई से गंभीर रूप से जख्मी प्रेमी का इलाज फलका पीएचसी में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार रविवार को फलका थाना क्षेत्र के मोरसंडा हाट टोला समीप रात आठ बजे घटी है। बताया जाता है कि कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी बाजार के प्रफुल्ल चौधरी उर्फ बाबुल नामक एक प्रेमी शादी शुदा प्रेमिका से मिलने मोरसंडा हाट स्थित प्रेमिका के घर पहुंच गया।

इसी बीच विवाहिता प्रेमिका का पति वहां आ पहुंचा। इसके बाद प्रेमी भागने लगा। पति सहित ग्रामीणों ने प्रेमी को खदेड़ कर पकड़ लिया। इसके बाद उसकी खूंटे में बांधकर जमकर धुनाई की गई। बाद में कुछ लोगों ने इसकी सूचना फलका थाना को दी। सूचना पाकर मौके पर फलका पुलिस ने काफी मश्कत के बाद प्रेमी को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त करवाया।

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो पकड़े गए प्रेमी को और पीटा जाता।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here