कार में फंसे रहे दो घायल, लोग लूटते रहे शराब की बोतलें - Magaine New Theme

Breaking

Sunday, 9 July 2017

कार में फंसे रहे दो घायल, लोग लूटते रहे शराब की बोतलें


पटना, सनाउल हक़ चंचल-

बिहार के रोहतास जिले के डेहरी एनएच 2 पर रविवार को तेज गति से आ रही कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान कार में रखा गया शराब सड़क पर गिर गया। इस दौरान आसपास के लोग दोनों घायल को गाड़ी में छोड़ शराब की बोतलें लेकर भागने लगे। देर से पहुंची पुलिस...

- शराब की बोतलें लेकर भागने के बाद कुछ लोग आए और घायलों को बाहर निकाला।

- घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ देर के बाद घायल दोनों युवक पुलिस के डर से फरार हो गए।

- बताया जा रहा है कि दोनों युवक झारखंड से शराब लेकर बिहार में बेचने के लिए ला रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया।

- बता दे कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद शराब रखना,बेचना और पीने पर रोक है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here