अस्पताल से लौट रही थी आशा कार्यकर्ता, हैवानों ने किया ये शर्मनाक काम - Magaine New Theme

Breaking

Sunday, 9 July 2017

अस्पताल से लौट रही थी आशा कार्यकर्ता, हैवानों ने किया ये शर्मनाक काम


पटना, सनाउल हक़ चंचल-

बिहार के अररिया जिले में सदर अस्पताल से प्रसव करवाकर घर लौट रही एक आशा कार्यकर्ता के साथ मिर्जापुर नहर पर रात में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर महिला के साथ बुरी तरह से मारपीट भी की गई। घटना के दौरान कुछ बाइक सवार लोगों के पहुंचने के बाद आरोपित भाग निकले।


पुलिस के समक्ष पीडि़ता ने बताया कि एक महिला का प्रसव करवाने वह अस्पताल आई थी। रात साढ़े नौ बजे वह ऑटो से घर लौट रही थी। उसने अपने पुत्र को बाइक लेकर मिर्जापुर आने को कहा, लेकिन बेटे के पहुंचने में देर हो गई। इस कारण वह ऑटो से उतरकर पैदल ही गांव जाने लगी।

इसी दौरान नहर पर टावर के पास चार युवकों ने उसे दबोच लिया। विरोध करने पर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई। इनमें से दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बाइक पर सवार कुछ लोग उसके चीखने की आवाज सुनकर रुके तो सभी आरोपित भाग निकले।

लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सदर थाने की पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीडि़ता का बयान दर्ज किया है। इन चारों आरोपितों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

डीएसपी कुमार देवेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। चार में से तीन आरोपित पीडि़ता के ही गांव के, जबकि एक अररिया का रहने वाला है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here