डायन के आरोप में महिला की पिटाई - Magaine New Theme

Breaking

Sunday, 9 July 2017

डायन के आरोप में महिला की पिटाई


पटना, सनाउल हक़ चंचल-

खगड़िया। अलौली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दलित महिला की पहले डायन के आरोप में कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। महिला के केस करने के बाद उसके पति को भी लोगों ने जमकर पीटा। जख्मी पति का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है।

जख्मी के अनुसार, बुधौरा के मुकेश यादव समेत अन्य ने डायन का आरोप लगाते हुए उसकी पत्नी की पिटाई कर दी। 28 जून को इस संदर्भ में अलौली थाने को अर्जी दी गई। थाने में अर्जी देने के बाद नामजद लोग आपे से बाहर हो गए और बीते शुक्रवार को उनकी भी पिटाई कर दी और हाथ तोड़ दिया। जख्मी के अनुसार नामजद लोग जान से मारने की भी धमकी दे रहे हैं। इधर, अलौली थानाध्यक्ष राजीव लाल के अनुसार दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। थानाध्यक्ष का यह भी कहना है कि मवेशी चराने को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। अनुसंधान में मामला स्पष्ट होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here