कटिहार में बच्चे सहित दो की हत्या, आरोपी गिरफ्तार - Magaine New Theme

Breaking

Wednesday, 12 July 2017

कटिहार में बच्चे सहित दो की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पटना, सनाउल हक़ चंचल

कटिहार में अलग-अलग जगहों पर दो की हत्या। पांच साल के बच्चे की हत्या के बाद खेत में फेंक दिया शव वहीं 45 साल के व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में मिला।

कटिहार के कदवा प्रखंड के दो अलग-अलग जगहों पर दो की हत्या कर दी गयी। कदवा थाने की कंटिया पंचायत के उरांव टोला निवासी सरयु मुंडा के पांच वर्षीय पुत्र गोलू कुमार की नाक और मुंह दबाकर हत्या कर दी गयी। घटना को अंजाम देने के बाद शव को मकई की खेत में फेंक दिया गया। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने गोलू के हत्यारे अजय झा को खदेड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को लग रहा है कि आरोपी ने बच्चे के साथ पहले अप्राकृतिक यौनाचार किया उसके बाद हत्या कर दी।

वहीं बलिया बलौन थाने के रिजवानपुर पंचायत के विदेपुर गांव में 45 वर्षीय अमजद खां उर्फ कालू की संदेहास्पद स्थिति में उसके घर के बरामदे पर ही लाश मिली। कालू के पिता मो. मोईन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज करायी है। मो नईम का कहना है कि अज्ञात बदमाशों ने कालू की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 इधर, कदवा थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे के पिता सरयुग मुंडा ने बताया कि सोमवार की रात साढ़े आठ बजे उनका पुत्र गोलू गांव में ही एक शादी समारोह में गया था। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं आया तो उसकी खोजबीन की। मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने बताया कि उसके पुत्र गोलू का शव मकई की खेत मे पड़ां है। सरपंच कुंदन बंजारा, पूर्व सरपंच संजीव कुमार गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य परशुराम मंडल आदि घटनास्थल पर पहुंचे। इस बीच कुछ लोगों ने बताया कि गोलू को लोगों ने अजय झा के साथ सोमवार की रात दस बजे देखा था। इसके बाद ग्रामीण अजय झा के घर पहुंचे। लोगों को देख अजय भागने लगा। लोगों ने खदेड़कर उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकारी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here