ट्रक -टैंकर में भीषण टक्कर, ट्रक चालक की मौत - Magaine New Theme

Breaking

Tuesday, 11 July 2017

ट्रक -टैंकर में भीषण टक्कर, ट्रक चालक की मौत


खगड़िया। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर खगड़िया व साहेबपुरकमाल के बीच सैनिक लाइन होटल के समीप एक ट्रक और पेट्रोलियम पदार्थ पहुंचाकर लौट रहे टैंकर के बीच बुधवार की सुबह भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक नरसिंह शर्मा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक और क्लीनर दोनों खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के मड़ैया पिपरालतीफ के रहने वाले हैं।
सदर अस्पताल में इलाजरत घायल क्लीनर ने बताया कि वे लोग पटना से ट्रांसपोर्ट का सामान लेकर खगड़िया आ रहे थे तभी सैनिक लाइन होटल के समीप अनियंत्रित टैंकर ने उनके ट्रक से सामने से आकर टकरा गया जिससे उनका ट्रक पलट गया और चालक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। टैंकर चालक अपनी गाड़ी लेकर भागने में सफल हो गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here