शादीशुदा GF से बंद कमरे में मिला BF, लोगों ने पकड़ा और डीजे की धुन पर नचाया - Magaine New Theme

Friday, 30 June 2017

demo-image

शादीशुदा GF से बंद कमरे में मिला BF, लोगों ने पकड़ा और डीजे की धुन पर नचाया

IMG-20170630-WA0010
पटना, सनाउल हक़ चंचल

मुज्जफरपुर(बिहार):- पति रिश्तेदार के घर गया तो पत्नी ने फोन कर प्रेमी को अपने पास बुला लिया। पड़ोसियों को पता था कि महिला का पति घर से बाहर है और जब रात में उसके घर हलचल दिखी तो गांव के लोग घर के बाहर जुट गए। ग्रामीणों ने महिला को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।

इसके बाद उन्होंने प्रेमी युवक को घसीटते हुए घर के बाहर निकाला और महिला को घर में बंद कर दिया, युवक को डीजे की धुन पर नचाया और जैसे ही वह नाचना बंद करता उसकी पिटाई की जाती, वहीं महिला की घर के अंदर ही पिटाई की गई।

घटना बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर के कथैया थाना क्षेत्र में बुधवार की रात को घटी है। गांव के लोगों ने महिला और उसके प्रेमी 30 साल के मोहम्मद अरशद का खूब तमाशा बना दिया। महिला को घर में बंद कर बेरहमी से पीटा गया।

दूसरी ओर अरशद के दोनों हाथ रस्सी से बांध दिए गए और फिर उसे डीजे की धुन पर नचवाया गया। थककर जैसे ही वह डांस बंद करता गांव के लोग पिटाई शुरू कर देते। यह सब कई घंटे चला। इसके बाद गांव के लोगों ने अरशद और महिला दोनों को एक पेड़ से बांध दिया।

गांव के कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। उसके बाद गुरुवार सुबह पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

प्रेमी अरशद सीतामढ़ी के बेला परिहार के परसा का रहने वाला है। 2 वर्ष पहले उसकी मुलाकात महिला से हुई थी। इसके बाद दोनों ने अपना फोन नं. शेयर किया और फोन पर बातें करने लगे, जल्द ही दोनों को प्यार हो गया। अरशद बार-बार महिला के घर आने लगा। दो बच्चों की मां महिला अपने नि:शक्त पति से कहती थी कि अरशद उसका रिश्तेदार है।

प्रेमी ईद के अगले दिन आया था प्रेमिका के घर

ग्रामीणों के अनुसार युवक ईद के अगले दिन महिला के घर पहुंचा। वह महिला का रिश्तेदार बनकर उसके घर में रह रहा था। बुधवार की रात भी वह उसके घर में था, जबकि महिला का पति रिश्तेदारी में गया था। ग्रामीणों को शक हुआ तो वे महिला के घर पहुंचे और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।

जख्मी महिला के बयान पर मो. जावेद, मो. दुलारे, अशरफ, मो. मिस्टर, मो. हुसैन व असरार सहित नौ को नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, महिला के पति ने भी प्रेमी युवक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Contact Form

Name

Email *

Message *