नीतीश ने छीना पावर तो सड़क पर उतरे ‘मुखिया जी’, कर दिया महेशखूंट हाईवे जाम - Magaine New Theme

Breaking

Thursday, 6 July 2017

नीतीश ने छीना पावर तो सड़क पर उतरे ‘मुखिया जी’, कर दिया महेशखूंट हाईवे जाम

नीरज कुमार / खगड़िया

गुरुवार सुबह से ही अपने पूर्व प्रस्तावित चक्का जाम कार्यक्रम को लेकर खगड़िया में मुखिया संघ सक्रिय दिखे। खगड़िया जिले के महेशखूंट चौक पर सुबह से ही मुखिया संघ के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाइवे 31 को जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे।  सुबह दस बजे से ही वाहनों का परिचालन मुखिया संघ ने नहीं होने दिया। दोनों तरफ लम्बी जाम की वजह से वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। अपनी मांगों के समर्थन में मुखिया संघ द्वारा आस-पास के कई पंचायतों  के मुखिया विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।  हालांकि, मौके पर प्रशासन भी तैनात दिखे और पूरे मामले पर नजर बनाये थे।
 गोगरी एसडीओ संतोष कुमार, गोगरी एसडीपीओ राजन कुमार सिन्हा एवं महेशखूंट थानाध्यक्ष मनीष कुमार अपने दल-बल के साथ मौके पर मौजूद दिखे। मुखिया संघ का कहना है कि बिहार सरकार की मनमानी व तानाशाही नहीं चलने दी जाएगी़ इतना ही नहीं जब तक मुखिया को उसका अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक संघ द्वारा चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा़। चक्का जाम के दौरान आवश्यक सेवा, एंबुलेंस, प्रेस व सैनिक वाहनों को जाने दिया जा रहा है। संघ का कहना है कि पंचायती राज अधिनियम 2006 में पंचायत राज व्यवस्था के तहत ग्रामसभा को ध्वस्त करने के लिए मुख्यमंत्री उच्च न्यायालय की अवहेलना कर अपना तानाशाही दिखा रहे हैं। संघ का कहना है कि मुख्यमंत्री अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अध्यादेश लाकर ग्राम सभा को समाप्त कर दिया है। मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष ममता कुमारी, मुखिया संघ के सचिव कृष्णानंद यादव, मनीषा देवी, अनिल सिंह, शांति देवी, बालकृष्ण शर्मा, दिलीप कुमार आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here