रामगढ़वा/मुकेश कुमार
पूर्वी चंपारण(बिहार):-रामगढ़वा प्रखंड के मुरला पंचायत के सेमरा लाईन होटल एन.एच28ए रोड पर रामगढ़वा प्रखंड मुखिया संघ के द्बारा अपने अधिकारो के लिए गुरूवार को सुबह 9बजे से 12:30बजे तक चक्का जाम किया।मुखिया संघ के उपाध्यक्ष सह् मंगलपुर पटनी पंचायत के मुखिया-मनजीत सिंह उर्फ़ मुन्ना सिंह ने बताया कि बिहार सरकार के द्बारा हम मुखिया लोगों के साथ नाइसाफी की जा रही हैं।बिहार सरकार,केन्द्र सरकार के पैसे से अपना चेहरा चमकाना चाह रही है,साथ ही उन्होने ने कहा कि नीतीश कुमार सरकार ने मुखिया के अधिकारों को छीनकर वार्ड सदस्य को देना चाह रही है,जो कही से उचित नही है।मुखिया संघ के द्बारा नारे भी लगाऐ-गाँधी के ग्राम स्वराज का अधिकार वापस करो,वापस करो।बिहार सरकार की तानाशाही नही चलेगी,नही चलेगी।पंचायत सरकार का अधिकार वापस करो,वापस करो।नीतीश कुमार गद्दी छोड़ो,गद्दी छोड़ो।
No comments:
Post a Comment