जन-समस्याओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक....... - Magaine New Theme

Breaking

Thursday, 6 July 2017

जन-समस्याओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक.......

जमुई संजीत कुमार बर्णवाल


जन-समस्याओं,सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं राज्य सरकार के सात निश्चय योजना की विफलता आदि के सवाल को लेकर बुधवार को भाजपा की नगर, प्रखण्ड एवं सिमुलतला मंडल की इकाईयों ने संयुक्त रूप से एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम प्रखंड कार्यालय परिसर में होना था लेकिन लगातार वर्षा से परिसर में जल भराव होने की वजह से भाजपाइयों को प्रखंड कार्यालय के बाहर ही अपना आसन जमाना पड़ा। पार्टी के जिलाध्यक्ष भाष्कर सिंह ने भी धरने में शिरकत किया। वयोवृद्ध भाजपाई श्री कृष्णनंदन सिंह ने सरकार की योजनाओं व कार्यालयों में भ्रष्टाचार की गंगोत्री बहने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के कल्याण के लिए बना स्थानीय कृषि विभाग भी केवल अपने कल्याण में ही लगा है। नगर एवं प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार व सुरेंद्र यादव ने कहा कि गरीबों के राशन कार्ड बनाने को लेकर प्रखंड स्तर पर ही काउंटर खोले जाने की घोषणा को मुद्दत हो गई पर आज तक भी काउंटर नहीं खुल पाने से गरीब गुरबे बेचारे का राशन कार्ड बनवाने से वंचित हो रहे हैं। जिलाध्यक्षा ने पेंशन लाभुकों को हो रही असीमित परेशानियों का भी जिक्र किया। प्रवक्ता विजय अग्रहरि ने सूबे में गिरती कानून व्यवस्था का भी मसला उठाया। तो महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा कंचन देवी व माधुरी देवी तथा विधायक प्रतिनिधि संजय सिन्हा का कहना था कि यदि गरीबों के हक की योजना व पैसों में गड़बड़ी होगी तो वे व्यापक जनांदोलन के लिए भी तैयार हैं। मौके पर भाष्कर सिंह, राजेश कुमार, सुरेंद्र यादव, कंचन देवी, संजय सिन्हा, माधुरी देवी, विजय अग्रहरि,भैयालाल माथुरी, मुन्ना साह, रामदेव पासवान, बब्लू व रिंकू सिंह, महादेव मंडल, सिंटू साव, दिलीप झा, रूद्रदेव, मोहन व राजेश यादव,सुखलाल बास्के,विनय टुड्डू,नितिन व भोला सिंह  रामसुरज टुडू आदि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here